बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाश्मी स्टारर फिल्म ‘अजहर’ के निर्देशक टोनी डिसूजा अपनी आगामी नयी फिल्म जिसका नाम है ‘बहन होगी तेरी’ के निर्माण करने जा रहे हैं। वह फिल्म के प्रोड्यूसर होंगे। इस फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में होंगे। ये स्टार्स जल्द ही अपनी फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरू करने जा रहे हैं।
फिल्म का निर्देशन अजय पानवाला करेंगे। बता दें कि निर्देशक के रूप में अजय की यह पहली फिल्म होगी। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी। यह फिल्म एक ऐसे युवक की कहानी बताएगी जो जल्दी से जल्दी शादी करके जीवन में सैटल होना चाहता हैं।
उसे इस बात से बहुत डर लगता है कि कोई लड़की उसे भाई न कह दे। सूत्रों की माने तो एक शेड्यूल में फिल्म को दिसंबर से फरवरी तक लखनऊ में शूट किया जाएगा। जून 2017 में इसे रिलीज करने की योजना हैं।
Click Here…Watch ‘Behen Hogi Teri’ Release Date, Cast & More Details



























