बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन में निखिल आडवाणी की आगामी फिल्म “बाजार” से किनारा कर लिया है। जीहाँ दरअसल निखिल “बाजार” नामक फिल्म बनाने जा रहे थे जोकि ‘द वूल्फ ऑफ़ वॉल स्ट्रीट’ से प्रेरित होकर स्टॉक मार्किट पर आधारित थी.
इस फिल्म के लिए निखिल ने ऋतिक से संपर्क किया था। ये फिल्म ऋतिक को भी पसंद आई थी। लेकिन अभी हाल ही में ऋतिक ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया है जिसकी वजह निखिल की फिल्मो की लगातार बॉक्स ऑफिस पर असफलता बतायी जा रही है।
फिलहाल आपको बता दें कि ऋतिक की आगामी फिल्मों में “मोहनजोदड़ो” शामिल है जोकि आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही है। फिल्म में ऋतिक के साथ पूजा हेगड़े मुख्य किरदार निभा रही है।
फिल्म की अनुमानित रिलीज डेट 12 अगस्त 2016 है।

























