बता दें कि अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कैटरीना कैफ पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आने वाले है। कैटरीना और सिद्धार्थ अपकमिंग रोमांटिक फिल्म “बार बार देखो” में नजर आएंगे।
नित्या मेहरा की डेब्यू फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका है। दोनों 30 से 60 की उम्र के बीच किरदार निभाते नजर आएंगे।
बता दें कि इस फिल्म को लेकर एक नयी बात सामने आई है। दरअसल खबर है कि फिल्म बार बार देखो में अभिनेता राम कपूर कैटरीना कैफ के पिता का किरदार निभाते नजर आएंगे।
अभी दोनों सिद्धार्थ के साथ ग्लासगो में शूटिंग कर रहे हैं जो सितंबर अंत तक चलेगी। आपको बता दें कि राम कपूर और कैटरीना एक साथ फिल्म में पहली बार साथ काम कर रहे है जबकि सिद्धार्थ अपनी डेब्यू फिल्म “स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर” में राम कपूर के साथ काम कर चुके है।





























