एक्ट्रैस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में अपनी फिल्म ‘अकीरा’ को प्रमोट करने ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर पहुंची थी। उन्होंने शो में कपिल के साथ काफी मौज-मस्ती की।
सोनाक्षी कपिल के लिए राखी भी ले कर आई थी। हालांकि, जब कपिल ने सोनाक्षी के हाथ में राखी देखी तो वह बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जिससे दर्शको का खूब मनोरंजन हुआ।
आपको बता दें कि सोनाक्षी की अभिनीत फिल्म अकीरा 2 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें सोनाक्षी, अनुराग कश्यप, कोंकणा सेन शर्मा और अमित साध मुख्य भूमिका में नजर आएगें।


























