जहां एक ओर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर को कई बार और हर जगह साथ देखा जाता है अब वही लवबर्ड्स एक दूसरे से अलग होते नजर आ रहे हैं।
खबरों की माने तो अभी हाल ही में सलमान और लूलिया के बीच झगड़ा और जमकर बहसबाजी हुई है जिससे दोनों एक दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं और लोलिता सलमान से बहुत दुखी हैं।
दोनों के बीच हुए इस झगड़े का कारण सलमान खान ‘दबंग टूर’ बताया जा रहा हैं। बता दें कि यह टूर 16 अप्रैल को हांगकांग में शुरू हुआ था। इसके बाद सलमान और उनकी टीम ने ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में परफॉर्म किया। 22 अप्रैल को मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में सलमान के इस टूर की आखिरी परफॉरमेंस थी। लेकिन इन सबके बीच लूलिया वंतूर की एक ख्वाहिश थी, जो पूरी नहीं ही पायी हैं।
दरअसल लूलिया की इच्छा थी कि वह इस टूर में एक सिंगिंग परफॉरमेंस दे, लेकिन सलमान और शो के निर्माताओं दोनों ने ही उनको मना कर दिया। जिससे लूलिया सलमान से बेहद नाराज हैं और उनसे बात नहीं कर रही हैं।

























