आपको बता दें कि हाल ही में मशहूर दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल के मौत की अफवाह सोशल मीडिया खूब वायरल हुई है लेकिन आपको बता दें कि ये खबर सिर्फ अफवाह है फरीदा जलाल का निधन नहीं हुआ बल्कि वह बिल्कुल ठीक हैं।
जब फरीदा जी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल तंदरुस्त हूं। मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें कौन फैलाता है। पहले तो मुझे इस पर बहुत हंसी आई लेकिन पिछले आधे घंटे से मेरा फोन लगातार बज रहा है। सब मुझसे एक ही प्रश्न पूछ रहे हैं।



























