जल्द ही “Don 3” पर काम शुरू करेंगे Farhan Akhtar
बॉलीवुड अभिनेता और फिल्मकार फरहान अख्तर जल्द ही फिल्म “डॉन” की सीरीज के तीसरे संस्करण “डॉन 3” पर काम शुरू करने वाले है। बता दें कि फरहान अख्तर ने महानायक अमिताभ बच्चन की अभिनीत फिल्म “डॉन” का रीमेक “डॉन 2” बनाया था।
और अब जल्द ही फरहान “डॉन 3” पर काम शुरू करेंगे। डॉन 2 में शाहरुख़ खान और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य किरदार निभाया था। और इस बार भी शाहरुख और प्रियंका ही लीड रोल में होंगे।
फरहान इन दिनों अपनी म्यूजिकल ड्रामा फिल्म “रॉक ऑन-2” की शूटिंग में व्यस्त हैं। खबर है कि रॉकऑन-2 की शूटिंग पूरी होने के बाद फरहान ‘डॉन-3’ की स्क्रिप्ट पर काम करेंगे।
















