‘Fan’ का दूसरा वीकेंड, करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई फिल्म
15 अप्रैल को रिलीज हुई शाहरुख खान की “फैन” बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है। हालांकि विभिन्न राइट्स के जरिये यश राज फिल्म्स का पैसा डूबेगा नहीं, लेकिन शाहरुख की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतना बुरा प्रदर्शन करेगी किसी ने भी नहीं सोचा था।
इन सुपरस्टार्स की फिल्मों से दो सौ या तीन सौ करोड़ के बिजनेस की आशा रहती है, लेकिन किंग खान की यह फिल्म सौ करोड़ के आंकड़े को भी छू नहीं पाएगी। फिल्म ने दूसरे वीकेंड में मात्र 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 71.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दस दिनों का कुल कलेक्शन होता है 79.25 करोड़ रुपये। किंग खान की इस फिल्म ने सभी को निराश किया।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले हफ्ते में ही दम तोड़ दिया। बता दें, 5 दिनों में फैन ने सिर्फ 64.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि हिट होने के लिए फिल्म को कम से कम 125 करोड़ की कमाई करनी है।
इससे पहले रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म दिलवाले ने फैंस का दिल बेहद बुरी तरह से तोड़ा था। हालाँकि फिल्म में शाहरुख़-काजोल की जबरदस्त हिट जोड़ी थी, लेकिन फिल्म कमजोर स्क्रिप्ट ने सारा काम तमाम कर दिया।
















