कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अभिनेता Razzak Khan का निधन
बॉलीवुड फिल्मों में अपने कमी किरदारों से दर्शकों को हसाने वाले मशहूर अभिनेता रज्जाक खान का निधन हो गया है। जिससे पूरे बॉलीवुड में मायूसी छा गयी हैं। खबरों के अनुसार रज्जाक को मंगलवार को दोपहर करीब 12.30 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया था।
जिसके बाद उन्हें मुंबई के होली फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।जहां उन्होंने आखिरी सांस ली और दम तोड़ दिया। सोशल मीडिया पर उनके दोस्त एक्टर शहजाद खान ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “कार्डियक अरेस्ट के चलते मैंने अपने बड़े रज्जाक भाई को खो दिया है। उनके लिए प्रार्थना करें।”
आपको बता दें कि रज्जाक खान सलमान खान , गोविंदा और शाहरुख खान के साथ कई कॉमेडी फिल्में कर चुके हैं। उन्हें ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में भी देखा गया था जिसमे वह ‘गोल्डन भाई’ के नाम से जाने जाते थे।
बता दें कि रज्जाक खान ने 1993 में फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा रज्जाक खान फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘मोहरा’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘बादशाह’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे। उनकी आखिरी फिल्म 2014 में आई एक्शन-जैक्शन थी।

























