दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस हाल ही में हुए गेंद से छेड़छाड़ मामले में दोषी करार दे दिए गए हैं। और उन्हें आईसीसी की आचार संहिता 2.2.9 के तहत दोषी पाया गया है और इसके लिए उन्हें अपनी फीस की पूरी रकम जुर्माने तौर पर चुकानी होगी।
आपको बता दें कि डू प्लेसिस होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में गेंद के साथ छेड़छाड़ के आरोपी पाए गए थे और अब उनका ये आरोप भी सही साबित हो गया हैं।
बता दें कि फीस की पूरी राशि जुर्माने के अलावा उनको तीन डिमेरिट अंक भी मिले हैं। और यदि उनके अनुशासन रिकॉर्ड में एक और अंक दर्ज हो जाता है तो उन पर एक मैच का प्रतिबन्ध भी लगेगा।
आपको बता दें कि डू प्लेसिस दूसरी बार बॉल टेम्परिंग के दोषी पाए गए है पहली बार 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भी वह बॉल टेम्परिंग के दोषी पाए गए थे और जब उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माने के तौर पर वसूला गया था।




























