किसिंग सीन से नाराज पत्नी को इस तरह मनाते है Emraan Hashmi
आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म्स इंडस्ट्री में सीरियल किसर के नाम से जाने जाने वाले अभिनेता इमरान हाश्मी को फिल्म में किसिंग सीन फिल्माने के बाद अपनी रियल लाइफ नाराज पत्नी को मनाना पड़ता हैं।
उनकी पत्नी परवीन शहानी को इमरान द्वारा किये गए फिल्मों में किसिंग सीन बिलकुल भी पसंद नहीं हैं और वे ये देखकर नाराज हो जाती है और चिढ़ जाती हैं। इमरान ने ये खुद स्वीकारा है कि उनके किसिंग सीन के बाद उनकी पत्नी उनसे काफी नाराज हो जाती है।
इसके बाद वह कोई गिफ्ट मिलने के बाद ही शांत होती हैं। अपनी किताब ‘द किस ऑफ लाइफ’ के विमोचन के मौके पर पर्दे पर उनके किसिंग सीन को लेकर उनकी पत्नी की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया, तो इमरान ने कहा, ‘‘वह अब भी चिढ़ जाती हैं।
हालांकि अब वह मुझे उतनी जोर से नहीं मारती। पहले वह मुझे बैग से मारती थी, लेकिन अब हाथ से मारती हैं। मतलब इतने सालों में एक तरह से वह शांत हो गई हैं।’’
क्या वह अपनी पत्नी की नाराजगी दूर करने के लिए उन्हें कीमती आभूषण देते हैं? इस सवाल पर इमरान ने कहा, ‘‘हर फिल्म और हर किस के लिए मैं उन्हें बैग खरीद कर देता हूं।
उनकी एक अलमारी बैग से भरी पड़ी है।’’उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘अजहर’ में उनके अभिनेत्री नरगिस फाखरी के साथ कई किसिंग सीन हैं। यह पूछे जाने कि क्या इसके लिए उन्हें पत्नी को कई बैग दिलाने पड़े? इमरान ने कहा, ‘‘किस कितने भी हों, लेकिन बैग एक ही होगा। यह हमारे बीच तय हुआ है।’’






















