लगातार एक के बाद एक फ्लॉप फिल्म का सामना कर रहे बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाश्मी अपनी एक आगामी फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। उनकी इस फिल्म का नाम ‘कैप्टन नवाब’ हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हुआ था। जिसमे इमरान एक फौजी की वर्दी में नजर आ रहे थे जिसमे से आधी वर्दी भारत की थी और आधी पाकिस्तान की।
अब खबर है कि इस फिल्म के निर्माण का काम रुक गया हैं। फिलहाल इमरान मिलन लूथरिया के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘बादशाहो’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ‘बादशाहो’ में अभिनेता अजय देवगन मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म ‘कैप्टन नवाब’ के काम रुक जाने की वजह फिल्म की स्क्रिट में कुछ कमियां भी बतायी जा रही हैं। और इमरान निर्माता के तौर पर अपनी पहली फिल्म में कोई रिस्क नहीँ लेना चाहते हैं। इसलिए पहले फिल्म की स्क्रिप्ट की कमियों को दूर किया जायेगा फिल्म फिल्म पर दुबारा से काम शुरू होगा।























