‘सीरियल किसर’ के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाश्मी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से माफ़ी माँगना चाहते है। आपको बता दें कि दो साल पहले इमरान ने कॉफी विद करन शो में ऐश्वर्या की खूबसूरती को ‘प्लास्टिक’ कहा था।
लेकिन इमरान का इस मामले में कहना है कि वह बात सिर्फ उन्होंने मजाक में बोली थी। लेकिन ऐश्वर्या इस बात को लेकर अभी तक नाराज है। और ऐश्वर्या की नाराजगी का पता इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इमरान के साथ फिल्म में काम करने से मना कर दिया।
दरअसल बता दें कि निर्देशक मिलान लुथरिया ने अपनी अजय देवगन-इमरान अभिनीत फिल्म ‘बादशाहो’ के लिए ऐश्वर्या से बात की थी लेकिन जब ऐश्वर्या को इस बात का पता चला कि फिल्म में उनके कई सीन्स इमरान के साथ भी होंगे तो उन्होंने फिल्म में काम करने मन कर दिया।
इमरान का कहना है कि प्लास्टिक वाली बात सिर्फ मजाक में कही थी क्योंकि वह उस वक्त करन जौहर के शो का ‘गिफ्ट हैंपर’ जीतना चाहते थे।
इमरान कहते है, “मैं ऐश्वर्या राय बच्चन का बहुत बड़ा फैन हूँ और अगर मैं कभी उनसे मिला तो उस बात के लिए के लिए जरूर माफ़ी मांगूंगा, वह बात मैंने किसी ख़ास इरादे से नहीं कही थी।
























