Ekta Kapoor की फिल्म ‘XXX’ भी सेंसर बोर्ड में अटकी

0
44

मशहूर फिल्म निर्माता एकता कपूर सेक्स विषय पर आधारित फिल्म बनाने के लिए जानी जाती है। उनकी फिल्म को अक्सर सेंसर बोर्ड का सामना करना पड़ता है और हर बार फिल्म सेंसर की कैंची में काट-छांट के लिए अटक जाती है।

और एक बार फिर से यही हुआ है। खबर है कि सेंसर बोर्ड ने एकता के बैनर टेल आ रही निर्देशक केन घोष की फिल्म “ट्रिपल एक्स” में काफी काट-छांट के सुझाव दिए है। फिल्म अपने नाम के अनुरूप बतायी जा रही है। ये फिल्म आपत्तिजनक और उत्तेजक दृश्यों से भरपूर बतायी जा रही है।

 

बताया जाता है कि फिल्म में सेक्स केंद्रित छह अलग-अलग कहानियां है। यह फिल्म निर्माण से पहले 2014 में तब चर्चा में आयी थी जब कहा गया कि एकता ने फिल्म के कलाकारों एक विशेष अनुबंध किया है। इसके लिए फिल्म में कास्ट की गयी एक्ट्रेस से न्यूडिटी कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया गया था जिससे की बाद में कोई कलाकार अंगप्रदर्शन के लिए मना न कर सके।

अब सुनने में आया है कि फिल्म पूरी हो चुकी है और सर्टिफिकेशन के लिए सेंसर बोर्ड में भेजी जा चुकी है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म देखने के बाद निर्माता-निर्देशक से कहा है कि इस फिल्म मूल स्वरूप में पास नहीं किया जा सकता।

ekta kapoor

SHARE

LEAVE A REPLY