20 साल बाद इस मामले में Shilpa Shetty पर हुआ केस दर्ज
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी 20 वर्ष पुराने मामले में अब मुसीबत में फंस गयी है। दरअसल आपको याद दिला दें कि 1996 में ‘छोटे सरकार’ नामक फिल्म प्रदर्शित हुई थी।
इसमें शिल्पा शेट्टी के साथ गोविंदा और कादर खान महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। इसी फिल्म का एक सांग ‘एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे बदले में यूपी-बिहार ले ले’ खूब लोकप्रिय हुआ था।
बीस साल बाद शिल्प पर आरोप लगा है कि उन्होंने यूपी और बिहार की गरिमा को धक्का लगा है। शिल्पा के साथ गोविंदा , गायक नारायण, अल्का याग्निक और निर्देशक विमल कुमार को भी इस मामले की चपेट में लिया गया है।





















