अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ का पहला पोस्टर लॉन्च
अजय देवगन ने अभी हाल ही में कल अपने जन्मदिन के मोके पर अपनी आने वाली साउथ की फिल्म ‘दृश्यम’ की हिंदी रीमेक फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च किया।
आपको बता दे की अजय देवगन की आगामी फिल्म का नाम ‘दृश्यम’ है जोकि साउथ की फिल्म दृश्यम का हिंदी रीमेक है। अजय इस फिल्म में मुख्य किरदार में नज़र आएंगे।
ये फिल्म निशिकांत कामत के निर्देशन में बन रही है और इस फिल्म में अजय के साथ अभिनेत्री तब्बू भी मुख्य किरदार निभाएंगी। अभी कुछ फिन पहले इस फिल्म की रिलीज़ डेट सामने आयी थी ये फिल्म इस साल 31 जुलाई को रिलीज़ होगी।

















