बता दें कि जल्द ही फिल्म “दिलवाले” के स्टार्स मशहूर टीवी शो “बिग बॉस” सीजन 9 में फिल्म को प्रमोट करते नजर आने वाले है। अभी हाल ही में खबर थी कि शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म “दिलवाले” का प्रमोशन करने बिग बॉस में नजर आएंगे।
अभी हाल ही में वरुण धवन ने ‘दिलवाले’ के दूसरे गाने को लांच किए जाने के अवसर पर वरूण ने संवाददाताओं से कहा ‘‘मैं और कृति घर में थोड़ा पहले जा सकते हैं…गाने को लांच करने के लिए हम लोग 28 नवंबर को ऐसा कर सकते हैं…मैं ने सलमान भाई से बात की है और उन्होंने कहा कि आइए और गाने को लांच कीजिए।’’
साथ ही वरुण धवन ने यह भी कहा कि ‘‘मेरे ख्याल से शाहरख थोड़े दिन बाद घर में प्रवेश करेंगे। मैं उनको टीवी पर देखूंगा। फिल्म का जो दूसरा गाना लांच किया गया उसके बोल हैं “मनवा इमोशन जागे” जिसमे वरुण धवन और कृति सेनन ने अभिनय किया है।
“दिलवाले” 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।


























