अपनी शादी से पहले ICU में भर्ती हुई Divyanka Tripathi

0
39

बता दें कि सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ की फेम इशिता यानी अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी जल्द ही टीवी अभिनेता विवेक दहिया से असल जिंदगी में शादी करने जा रही हैं। लेकिन ये क्या खबर है कि दिव्यंका त्रिपाठी आईसीयू में भर्ती होने वाली हैं।

अरे चौंकिए मत। दरअसल बता दें कि दिव्यंका और विवेक आगामी 8 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में दिव्यंका ने प्रोड्यूसर्स से शादी के तीन दिन पहले छुट्टी मांगी है। इसी की वजह से शो में जल्द ही एक जबरदस्त सीक्वेंस देखने को मिलेगा।

 

इशिता शो के दौरान एक हमले में गंभीर रूप से घायल हो जाएगी। इसके अनुसार जब तक इशिता छुट्टी पर होगी तब तक उनका किरदार आईसीयू में ही रहेगा। यह सीक्वेंस दो दिन में शूट किया जाएगा।

इसके अनुसार रमन और इशिता की लड़ाई कुछ गुंडों से होगी अौर इशिता को गोली लग जाएगी। इसके साथ ही विवेक भी अपने नए टीवी शो ‘कवच’ से तीन दिनों की छुट्टी लेंगे। वो बिजनेस ट्रीप के नाम पर शो से गायब रहेंगे।

divyanka

SHARE

LEAVE A REPLY