एक्ट्रेस दिव्या दत्ता अभिनय देव की आने वाली फिल्म ‘रायता’ में अहम किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। बता दें कि यह जानकारी दिव्या ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
दिव्या ने लिखा ‘नई फिल्म नई यात्रा और नए रोल की शुरुआत। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही हूँ।’ ‘फाॅर्स 2’, ‘डेल्ही-बेल्ही’ और ‘गेम’ जैसी फिल्मे बनाने वाले अभिनय देव जल्द ही एक नयी फिल्म ‘रायता’ लेकर आ रहे हैं।
इस फिल्म में लीड रोल में अभिनेता इरफान खान और कृति कुल्हारी होंगे। फिल्म में दिव्या दत्ता भी अहम किरदार में नजर आएँगी।

























