Virat-Anushka के बीच एक बार फिर आई दूरियां

0
38

इंडियन टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के प्यार की खबरें अक्सर चर्चाओ में रहती है लेकिन बार बार इनके बीच आयी दूरियों की भी खबरें सुनने में आती है।

खबरों के मुताबिक, इन लवबर्ड्स के बीच एक बार फिर से दूरियां आ गयी है। और इन दूरियों की वजह दोनों का काम को लेकर बिजी शिड्यूल बतायी जा रही है। जिसकी वजह से दोनों एक-दूसरे को समय नहीं दे पा रहे है।

गौरतलब है कि जहां एक ओर विराट कोहली भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे है और न्यूजीलैंड के साथ भारतीय टीम के अभी कई मैच खेले जाने है।

वही दूसरी तरफ अनुष्का आंनद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘द रिंग’ की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म अनुष्का बॉलीवुड किंग खान, शाहरुख खान के साथ नजर आएँगी।

इसके अलावा अनुष्का शर्मा की अभिनीत करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म दिवाली पर २8 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यही वजह है कि विराट और अनुष्का दोनों एक दूसरे को समय नहीं दे पा रहे है और यही उनके बीच आयी दूरियों का कारण भी बन रहा है।

virat-anushka

SHARE

LEAVE A REPLY