फिल्म “Dishoom” की शूटिंग हुई खत्म, इस अंदाज में दिखे कास्ट
बॉलीवुड स्टार्स वरूण धवन, जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नाडीज अपनी आने वाली फिल्म ‘ढिशूम’ की शूटिंग खत्म कर ली हैं। बता दें कि फिल्म डेविड धवन के निर्देशन में बनी है। ‘ढिशूम’ एक्शन-ड्रामा से भरपूर फिल्म है।
‘ढिशूम’ में अक्षय खन्ना और साकिब सलीम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म के साथ अक्षय खन्ना एक लम्बे समय के बाद वापसी कर रहे हैं। वह चार साल पहले ‘गली गली चोर है’ में नजर आए थे।
सभी स्टार्स फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर अलग अंदाज में नजर आए। शूटिंग खत्म होने के बाद इन्होंने कुछ तस्वीरें खिंचवाई है। फिल्म 29 जुलाई 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।






















