बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन, जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडीज की अभिनीत फिल्म ‘ढिशूम’ 29 जुलाई (शुक्रवार) को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर डायरैक्टर ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है कि उनकी फिल्म ढिशूम को पाइरेसी से बचाया जाए।
बता दें कि डायरैक्टर का कहना है कि इस से पहले बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में जैसे कि ‘उड़ता पंजाब’, ‘ग्रेट ग्रेंड मस्ती’ पाइरेसी का शिकार हुई है। जिस से डायरैक्टर और स्टार्स को काफी नुकसान हुआ है। डायरैक्टर ये भी कहा है कि फिल्म को सुरक्षित रखा जाए।






























