मशहूर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम दया भाभी उर्फ दिशा वाकाणी ने 24 नवंबर को मुंबई बेस्ड चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर परीहा से शादी की है। बता दें कि शादी में कुछ ख़ास मेहमान और घरवाले ही मौजूद थे।
दिशा वाकाणी ने गुरुवार को अपनी शादी का रिसेप्शन दिया। इस मौके पर उनके ऑनस्क्रीन ससुर बाबूजी चंपकलाल जयंतीलाल गड़ा उर्फ अमित भट्ट अपनी पत्नी के साथ नजर आए।
सीरियल के बाकी कैरेक्टर्स तारक मेहता (शैलेष लोढ़ा), माधवी भिड़े (सोनालिका जोशी), सोनू (निधि भानुशाली), रोशन सिंह सोढ़ी (गुरुचरण सिंह) और पत्रकार पोपटलाल (श्याम पाठक) सहित सभी अपनी-अपनी रियल फैमिली के साथ नजर आए।





























