टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम दया भाभी उर्फ दिशा वाकाणी शादी करने जा रही हैं। खबर है कि दिशा मुंबई बेस्ड गुजराती बिजनेसमैन मयूर से इस महीने की 26 तारीख को शादी के बंधन में बंध जाएंगी।
बता दें कि दिशा के भाई मयूर वाकाणी ने कन्फर्मेशन दिया है। हालांकि, उन्होंने ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया। उन्होंने कहा, “जी हां, खबर सही है और हम सभी मुंबई जाकर सभी चीजें फाइनल करेंगे। जब सबकुछ फाइनल हो जाएगा, तब हम जरूर मीडिया को इसके बारे में बताएंगे।
दिशा साल 2008 से लगातार सब टीवी के फैमिली शो ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ में काम कर रही हैं। इस सीरियल से दिशा को असली पहचान मिली। बता दें कि वे इसके अलावा ‘खिचड़ी’ (2004) और ‘इंस्टेंट खिचड़ी’ (2005 ) में भी नजर आ चुकी हैं।
दिशा कई फिल्मों में भी छोटी छोटी भूमिकाएं की हैं। दिशा ने ‘कमसिन: द अनटच्ड’ (1997), ‘फूल और आग’ (1999), ‘देवदास’ (2002), ‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ (2005), ‘सी कंपनी’ (2008) और ‘जोधा अकबर’ (2008) में किरदार निभा चुकी है।
“दया भाभी” उर्फ दिशा वाकाणी की हो गयी शादी, देखें शादी की तस्वीरें



























