धोनी की गर्लफ्रेंड Disha Patani का दिखा हॉट एंड बोल्ड लुक

0
118

हाल ही में मुंबई में ‘GQ इंडिया मेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ का आयोजन किया गया जिसमें अभिनेत्री दिशा पटानी हॉट एंड बोल्ड अंदाज में नजर आईं। दिशा इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म  ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के साथ करियर की शुरुआत कर रही हैं।

यह फिल्म इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में दिशा पटानी धोनी की गर्लफ्रैंड की रोल में हैं। दिशा का कहना है कि वो धोनी से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। इससे पहले दिशा तेलुगू फिल्म ‘लोफर’ में दिखाई दी और टाइगर श्रॉफ के साथ म्यूजिक वीडियो ‘बेफिक्रा’ में भी दिखाई दे चुकी हैं।

दिशा पटानी का हॉट एंड सेक्सी अवतार इन दिनों खूब चर्चाओं में है। फिल्म में इनके किरदार का नाम प्रियंका झा है। दिशा के लिए ये उनकी डेब्यू फिल्म है। फिल्म के लीड रोल में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे।

दिशा अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। आपको यह भी बता दे कि दिशा पटानी असल जिंदगी में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड है। दोनों को कई बार एक दूसरे को डेट करते हुए देखा गया है।

disha-bold disha-image disha-pic disha disha-patani

LEAVE A REPLY