Dinesh Karthik Married With Dipika Pallikal Photos Watch

मशहूर भारतीय खिलाडी दिनेश कार्तिक और भारतीय स्कवॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल कल दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। और आपको बता दे कि ये शादी एक नहीं बल्कि दो-दो बार होगी।

दरअसल दिनेश कार्तिक हिंदू परिवार से हैं जबकि दीपिका ईसाई समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। इस वजह से आज पहले ईसाई रीती-रिवाज़ से शादी होगी। और कल यानि की 20 अगस्त को दोनों की हिन्दू परम्परा से शादी होगी। दीपिका के पिता संजीव जॉर्ज ने बताया कि दोनों की शादी चेन्नई में होगी

बता दे कि दिनेश कार्तिक और दीपिका की सगाई साल 2013 में हुई थी। खबर है कि इस शादी में कुछ रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल रहेंगे। दिनेश के भारतीय टीम के दोस्त शादी में शिरकत नहीं कर पाएंगे। क्यूंकि भारतीय टीम इस समय श्रीलंका में टेस्ट सीरीज़ खेल रही है।

dinesh karthik 2

dinesh karthik 3

dinesh karthik