Dinesh Karthik की स्कवॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल के साथ शादी आज
मशहूर भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और स्कवॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल आज एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। और आपको बता दे कि ये शादी एक नहीं बल्कि दो-दो बार होगी।
दरअसल दिनेश कार्तिक हिंदू परिवार से हैं जबकि दीपिका ईसाई समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। इस वजह से आज पहले ईसाई रीती-रिवाज़ से शादी होगी।
और दो दिन बाद यानि की २० अगस्त को दोनों की हिन्दू परम्परा से शादी होगी। दीपिका के पिता संजीव जॉर्ज ने बताया कि दोनों की शादी चेन्नई में होगी और शादी के बाद दोनों वहीं अपना घर बसा लेंगे।
बता दे कि दिनेश कार्तिक और दीपिका की सगाई साल 2013 में हुई थी। खबर है कि इस शादी में कुछ रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल रहेंगे। दिनेश के भारतीय टीम के दोस्त शादी में शिरकत नहीं कर पाएंगे। क्यूंकि भारतीय टीम इस समय श्रीलंका में टेस्ट सीरीज़ खेल रही है।
जिस वजह से टीम के अन्य खिलाड़ी शादी में मौजूद नही हो सकेंगे। लेकिन कप्तान धोनी, सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी इनकी शादी में पुहंच सकते हैं।
आपको बता दे कि दिनेश कार्तिक की ये दूसरी शादी है। 2007 में कार्तिक ने अपने बचपन की दोस्त नीकिता से शादी की थी, लेकिन मुरली विजय से नीकिता के कथित अफ़ेयर के कारण ये शादी टूट गई थी।























