‘बिग बॉस’ सीजन 8 की कंटेस्टेंट रह चुकी और राहुल महाजन की पूर्व पत्नी डिम्पी गांगुली जल्द ही अपनी दूसरी शादी करने जा रही है। डिम्पी ने दुबई बेस्ड बिजनेस मैन रोहित रॉय के साथ सगाई कर ली है और जल्द ही एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
आपको बता दें कि डिम्पी और रोहित रॉय दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं और पिछले दो सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि डिंपी ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए अपनी सगाई की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर एक अंगूठी की फोटो पोस्ट की है जिसके साथ उन्होंने लिखा- ‘engaged’
खबर है कि डिम्पी और रोहित 27 नवंबर को कोलकाता में शादी करेगा। जो दोनों का होमटाउन है। गौरतलब हैं कि डिंपी ने साल 2010 में आए टीवी रियलिटी शो ‘राहुल दुल्हनियां ले जाएगा’ की विनर बनकर राहुल महाजन से शादी की थी, लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और काफी झगड़ों के बाद दोनों साल 2013 में अलग हो गए।




























