प्रेग्नेंट है Dimpi Ganguly, शेयर की तस्वीर

रियलिटी शो के कलाकार राहुल महाजन की एक्स-वाइफ डिम्पी गांगुली इन दिनों प्रेग्नेंट है और जल्द ही माँ बनने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की हैं। जिसमे उनका बेबी बम्प साफ़ नजर आ रहा हैं।

बता दें कि डिम्पी ने पिछले वर्ष दुबई में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड रोहित रॉय से शादी की थी। यह डिम्पी की पहली संतान होगी। डिम्पी की तस्वीर में उनके साथ उनके हस्बैंड रोहित रॉय भी हैं।

गौरतलब है कि राहुल महाजन और डिम्पी गांगुली ने एक टीवी चैनल के रियलिटी शो स्वयंवर “राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे” में 2010 में शादी की थी। लेकिन बाद में उनके शादीशुदा जिंदगी  में कुछ ठीक नहीं चला डिम्पी ने राहुल पर मारपीट करने का आरोप लगाया था।

इसके बाद 2013 में दोनों अलग हो गए जिसके बाद डिम्पी ने रोहित से शादी की।

dimpy ganguly

dimpy instagram