“बजरंगी भाईजान” से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब एक बार फिर से इस दिवाली बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी आगामी फिल्म “प्रेम रतन धन पायो” के साथ धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म 12 नवंबर को रिलीज हो जायेगी।
फिल्म सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी है और फिल्म में सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर भी मुख्य किरदार में है। फिल्म का ट्रेलर यू-ट्यूब पर हिट हो चुका है।
अब खबर है कि बॉलीवुड किंग खान, शाहरुख़ खान और काजोल की कमबैक आगामी फिल्म “दिलवाले” का ट्रेलर सलमान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो के साथ रिलीज किया जाएगा।
जीहाँ चर्चाये है कि प्रेम रतन धन पायो के साथ ही दिलवाले का ट्रेलर जारी कर दिया जाएगा। “दिलवाले” 18 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी है।


























