Dilwale फ्लॉप होने से Shahrukh और Rohit Shetty में हुई टकरार
गौरतलब है कि बीते वर्ष 18 दिसंबर को बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान की अभिनीत फिल्म दिलवाले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर रोहित शेट्टी ने किया था और साथ ही इस फिल्म में एक्ट्रेस काजोल ने कई वर्षो बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक भी किया था।
साथ ही इस फिल्म में काजोल और शाहरुख के अलावा वरुण धवन और कृति सेनन भी मुख्य किरदार में थे। इन सबके बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा सकी।
जिसकी वजह बनी फिल्म की स्टोरी जोकि दर्शको का दिल नहीं जीत सकी वही दूसरी तरफ उसी दिन रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की अभिनीत फिल्म “बाजीराव मस्तानी” भी रिलीज हुई थी। जिसमे एक दमदार कहानी थी और ये फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में पूरी तरह से सफल रही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की और दिलवाले फिल्म को पीछे छोड़ दिया।
अब सुनने में आ रहा है कि “दिलवाले” फ्लॉप होने की वजह से शाहरुख और रोहित शेट्टी के बीच कुछ मतभेद हो गया है। रोहित शेट्टी की टीम का कहना है कि किंग खान ने ‘दिलवाले’ का प्रचार उतना नहीं किया जितना वह दूसरी फिल्मों का करते हैं। वहीं शाहरुख की टीम का कहना है कि फिल्म अच्छी नहीं थी इस वजह से नहीं चली।
Click Here….Watch “Dilwale” Box Office Collection Latest Updates















