Dilwale ने की 338.75 करोड़ रूपये की कमाई
पिछले वर्ष 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन की अभिनीत फिल्म “दिलवाले” ने अब तक वैश्विक स्तर पर कुल 338.75 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है।
बता दें कि इस फिल्म के साथ ही संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की अभिनीत फिल्म “बाजीराव मस्तानी” भी रिलीज हुई थी जोकि कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
हालांकि फिल्म “दिलवाले” ने भारत में अच्छी शुरुआत नहीं की थी लेकिन फिल्म ने इंडोनेशिया, मलेशिया, कुवैत जैसे देशों में बढिय़ा शुरूआत की थी। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर गौरव वर्मा ने कहा कि ‘दिलवाले’ ने वैश्विक स्तर पर अच्छा काम किया है।
‘दिलवाले’ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रदर्शन करने वाली 2015 की दूसरी बड़ी फिल्म बन गई है
Click Here….To Watch “Dilwale” Box Office Collection Daily Earnings Updates
Click Here….To Watch “Bajirao Mastani” Box Office Collection Daily Earnings Updates
















