विवाद की वजह से गिर गया “दिलवाले” का कलेक्शन, शाहरुख ने जताया खेद
बॉलीवुड किंग खान, शाहरुख खान की अभिनीत अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “दिलवाले” का कुछ लोगो ने जमकर विरोध किया है। और फिल्म को लेकर विवाद अभी भी जारी है।
फिल्म में बड़े बड़े सितारे और अच्छा प्रमोशन होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही है और फिल्म का दिन प्रतिदिन कलेक्शन गिरता चला जा रहा है।
फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 21 करोड़ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की थी। फिल्म ने दूसरे दिन 20.09 करोड़, तीसरे दिन संडे को 24 करोड़ की कमाई की थी। जिसके चलते फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर कुल 65.09 करोड़ की कमाई की।
अब बात करें चौथे दिन सोमवार की तो फिल्म का कलेक्शन औंधे मुँह गिरकर महज 10.09 पर ही सिमट गया। फिल्म ने अपने पांचवे दिन मंगलवार को 9.42 करोड़ रुपए कमाए।
फिल्म ने पांच दिनों में अभी कुल 85.60 करोड़ की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है। मंगलवार रात प्रमोशन के सिलसिले में कोलकाता पहुंचे शाहरुख ने इसका विरोध कर, दुख जताया। बकौल शाहरुख, “लोग मुझे समझ नहीं पाते, यह जानकर बुरा लगता है।
अगर किसी को मेरे बयान से दुख हुआ तो मुझे खेद है। मैं चाहता हूं कि लोग जाकर फिल्म देखें। उन लोगों की बातों में न आए, जिन्होंने मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया है। मुझे खेद है कि यह सब हुआ। मैं बहुत दुखी हूं।”
ट्वीट के जरिए एसआरके ने कोलकाता के फैन्स को थैंक यू कहते हुए लिखा, “Such a beautifully organised function at the East Bengal Club. Thank u Kolkata for so much lov for Dilwale me and Kajol. Really u rock!!!”
Click Here….to watch “Dilwale” Latest Box Office Collection/Earnings Updates Day Wise















