मशहूर अभिनेता Dilip Kumarकी हालत बिगड़ी, लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती
फेमस फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार की हालत बिगड़ने की वजह से उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। को शुक्रवार को तबीयत बिगडऩे बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बता दें कि दिलीप कुमार उम्र बढऩे के बाद होने वाली स्वास्थ्य की सामान्य दिक्कतों से पीड़ित हैं। पिछले दो-तीन दिनों से उनकी तबियत फिर से बिगडऩे लगी थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बताया जा रहा है कि रूटीन चेकअप के लिए वह कुछ दिन तक अस्पताल में रह सकते हैं।
दिलीप कुमार का इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने बताया कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। वह आईसीयू से बाहर शिफ्ट किए जा चुके हैं। उनकी सेहत की नियमित निगरानी जारी है। दिलीप साहब जल्द ही बेहतर होकर घर वापस जा सकेंगे।
दिलीप साहब को देखने परिवार के लोगों के अलावा प्रशंसकों को अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया है। डॉक्टरों ने उनसे फिलहाल दूर रहने की अपील की है। गौरतलब है कि अभिनेता दिलीप कुमार 92 साल को हो चुके हैं।
















