कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के सेट पर पहुंचे ‘दिल धड़कने दो’ के सितारे
कल आगामी फिल्म दिल धड़कने दो के स्टार कास्ट की टीम मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के फेमस कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के सेट पर फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची।
यहाँ फिल्म के प्रमोशन के लिए अनिल कपूर, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा पहुंचे। यहाँ इन्होने शो की पूरी टीम के साथ जमकर मस्ती की। और अपनी फिल्म का प्रचार भी किया।
रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म ‘बाजीराओ मस्तानी’ के लुक में नजर आये। फिल्म दिल धड़कने दो इसी सप्ताह 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अनिल कपूर, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, शेफाली शाह, फरहान अख्तर, अनुष्का शर्मा किरदार निभा रहे है।
फिल्म में रणवीर सिंह प्रियंका चोपड़ा के भाई की भूमिका निभा रहे है और अनिल कपूर, शेफाली शाह इनके माता पिता का किरदार और फरहान अख्तर फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के एक्स बॉयफ्रेंड का किरदार निभा रहे है। इस फिल्म की कहानी एक पंजाबी फैमिली की है जो एक क्रूज ट्रिप को मजेदार बनाते है।

























I SEE THE TRAILAR. I AM SO HAPPY.THANK YOU.