Bigg Boss 9 दिगंगना सूर्यवंशी हुई घर से आउट

वीरा उर्फ दिगंगना सूर्यवंशी इस हफ्ते ‘बिग बॉस 9’ से बाहर हो गई हैं। आपको बता दें कि इस बार इविक्शन ऑडियंस के वोटों के आधार पर नहीं, बल्कि हाउसमेट्स के वोटों के बेस पर हुआ। गौरतलब है कि 18 वर्षीय दिगंगना इस शो की अब तक की सबसे छोटी कंटेस्टेंट रही हैं।

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सुयश और दिगंगाना दो ही कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए थे जिसमे से घरवालों के वोटो के आधार पर दिगंगाना सूर्यवंशी घर से एलिमिनेट हो गयी।

और इसके साथ ही बिग बॉस के घर में दो नयी हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस की वाइल्डकार्ड एंट्री हुई। इनमें से एक हैं मॉडल गीजेल ठकराल और दूसरी हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही। बता दें कि गीजेल का नाम साल 2013 में क्रिकेटर युवराज सिंह से जुड़ चुका है। वे लाइफ ओके के शो ‘वेलकम’ और ‘सर्वाइवर इंडिया’ जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। जल्दी ही गीजेल ‘मस्तीजादे’ और ‘क्या सुपरकूल हैं हम 3’ में दिखाई देंगी।

अब बात करतें नोरा फतेही की तो वे बॉलीवुड की फिल्मों ‘रोर’ और ‘क्रेजी कुक्कड़ फैमिली’ में बतौर एक्ट्रेस दिख चुकी हैं। इसके अलावा ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ के सॉन्ग ‘मनोहारी’ में भी वे नजर आई थीं।

digangana

Nora and Gizele