फिल्म ‘Dhoom Reloaded’ का Logo रिलीज

बता दें कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘धूम’ सीरीज की चौथी फिल्म ‘धूम रिलोडेड’ का लोगो गुरुवार को लांच हो गया। आपको बता दें कि ‘धूम’ सीरीज की पहली फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी, जिसमें जॉन अब्राहम ने लीड रोल निभाया था। इसके बाद 2006 में आई ‘धूम 2’ में रितिक रोशन ने चोर का किरदार निभाया था। 2013 में ‘धूम 3’ में आमिर खान ने दोहरे अवतार में चोरियां की।

अब खबरें हैं कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार प्रभास “धूम रीलोडेड” में लीड रोल निभाते नजर आ सकते है। वैसे पुलिस का काम इस बार भी अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा ही संभालेंगे। धूम 3 की रिलीज के बाद एक बयान में उदय चोपड़ा ने कहा था कि अब वह धूम सीरीज की फिल्मों का हिस्सा नहीं बनेंगे। अब देखना यह है कि अभिषेक के साथ उदय की जगह कौन एक्टर दिखेंगे और इसके साथ ही फिल्म की एक्ट्रेस के बारे में भी अभी जानकारी आनी बाकी है।

dhoom 4