इस बार ‘Dhoom 4’ में Salman Khan निभाएंगे मुख्य किरदार
सुपरहिट एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धूम’ सीरीज का चौथा संस्करण ‘धूम 4‘ जल्द ही बनने जा रहा है। और एक बहुत ही चौकाने वाली खबर सामने आई है कि इस बार ‘धूम 4’ में सलमान खान मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। खबर है कि फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने इस बार फिल्म में हीरो के तौर पर बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान को फिल्म में साइन कर लिया है।
आपको बता दें कि फिल्म ‘धूम’ में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म ‘धूम 2’ में अभिनेता ऋतिक रोशन चोर बने थे अभिषेक बच्चन ने ही फिल्म में पुलिस के रोल में ही नजर आये थे और फिल्म ‘धूम 3’ में आमिर खान चोर बने थे और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
और इस बार ‘धूम 4’ में सलमान खान नजर आएंगे। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि अगर सलामन फिल्म में काम करते है तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।

















