बॉलीवुड की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धूम’ सीरीज की चौथी फिल्म ‘धूम रिलोडेड’ (धूम 4) के लिए कास्ट की चर्चाएं काफी दिनों से चल रही है। कुछ दिनों पहले खबर थी कि इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान विलेन के किरदार में नजर आएंगे।
लेकिन अभी आयी ताजा खबरों के अनुसार, बॉलीवुड किंग खान शाहरुख़ खान ‘धूम 4’ में लीड रोल यानी कि विलेन के किरदार में नजर आएंगे।
कहा जा रहा है कि शाहरुख ने सलमान को रिप्लेस किया क्योंकि इससे पहले चर्चा थी कि जॉन अब्राहम, रितिक रोशन और आमिर खान के बाद ‘धूम 4’ में सलमान विलेन के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि सलमान ने पहले ही इस तरह की सभी अटकलों को खारिज कर दिया था। सलमान ने बताया था कि मुझे तो इस फिल्म के लिए अप्रोच भी नहीं किया गया है।
फिलहाल आपको बता दें कि आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख से इस रोल के लिए बात की है। डेट्स और फीस की बात अभी चल रही है। आदित्य चोपड़ा फिल्म के लिए नए स्टार कास्ट चाहते हैं और शायद इसी कारण से रणवीर सिंह के नाम पर भी चर्चा हो रही है। बता दें कि ‘धूम 4’ की शूटिंग 2017 में शुरू होगी। रणवीर सिंह फिल्म में अभिषेक बच्चन की जगह ले सकते है।
सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग में व्यस्त है। वहीँ रणवीर सिंह भी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बेफिक्रे’ की शूटिंग कर रहे है। शाहरुख़ खान की आगामी फिल्मों में ‘रईस’, ‘डियर जिंदगी’ और फिल्म ‘द रिंग’ शामिल है।
























