वेस्टइंडीज से हार के बाद अपने संन्यास पर Dhoni ने दिया ये जवाब
कल वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 2016 आईसीसी टी20 वर्ल्डकप इंडिया बनाम वेस्टइंडीज सेमीफइनल मैच में इंडिया मैच हार गई और फाइनल से बाहर हो गई। इस हार के बाद टीम इंडिया का सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर फनी कमेंट्स से खूब मजाक उड़ाया गया।
मैच हारने के बाद एक विदेशी रिपोर्टर ने भारतीय टीम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से उनके संन्यास को लेकर सवाल किया। लेकिन धोनी ने अपने संन्यास को लेकर पूछे गए सवाल का मस्ती भरे अंदाज में जवाब दिया।
धोनी – क्या आप मुझे संन्यास लेने को कह रहे हैं…रिपोर्टर – नहीं मैं सिर्फ पूछ रहा हूं…धोनी – मुझे लगा कि ये सवाल मुझसे पहले भारतीय मीडिया पूछेगी…धोनी – क्या लगता है कि मैं अनफिट हूं…धोनी – तुमने मुझे दौड़ते हुए देखा ?रिपोर्टर – बहुत तेजधोनी – क्या तुम्हे लगता है कि मैं 2019 वर्ल्ड कप तक खेल सकता हूं…रिपोर्टर – हां…धोनी – तो आपने अपने सवाल का जवाब दे दिया।
आपको बता दें कि अब 2016 आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 3 अप्रैल को ईडन गार्डन, कोलकाता में खेल जाएगा।




















