वनडे और टी20 फॉर्मेट से भी कप्तानी छोड़ने का फैसला ले चुके भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए अब एक और बुरी खबर हैं इस खबर को जाने के बाद एक बार फिर उनके फैंस को झटका लगेगा। दरअसल बीते रविवार महेंद्र सिंह धोनी को फ्रेंचाइजी आईपीएल टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान के पड़ से हटा दिया गया हैं।
धोनी के स्थान पर अब ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को कप्तानी सौपी गयी हैं। इस तरह से धोनी की अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट दोनों में कप्तान के तौर पर पारी समाप्त हो गयी हैं।
गौरतलब है कि टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान धोनी ने 2014 में टेस्ट मैचों से संन्यास लेने का फैसला लिया था। गौरतलब है कि कुछ समय पहले धोनी ने वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर क्रिकेट की दुनियां से जुड़े सभी लोगो को एक बड़ा झटका दिया था।
इस साल की शुरुआत में सीमित ओवरों की भारत की कप्तानी छोड़ने का भी उनका ही फैसला था। लेकिन वह टीम में बने हुए हैं। 13 साल के करियर में इस पहली बार हुआ है जब धौनी को पद से हटाया गया हैं। यह फैसला बेंगलुरु में सोमवार को होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी से एक दिन पहले किया गया।



























