Dhoni फंसे नयी मुसीबत में, मंत्री के जनता दरबार में शिकायत दर्ज
महाराष्ट्र के लातूर में पानी के संकट से लोगों का जीना बेहाल हो रहा है और झारखंड में भी लोग सूखे और पानी की मार झेल रहे है। रांची स्थित महेंद्र सिंह धोनी के घर का स्विमिंग पूल भी विवादों में घिर गया है।
इसके चलते पड़ोसियों ने सीएमओ के जनता दरबार में शिकायत भी दर्ज कराई है। दरअसल आपको बता दें कि कि भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पुश्तैनी घर के स्विमिंग पूल में हर दिन 15 हज़ार लीटर पानी का इस्तेमाल हो रहा है।
लोगों को शिकायत है कि भारतीय टीम के इस कप्तान के पुश्तैनी घर में मुश्किल से दस लोग भी नहीं रहते हैं लेकिन उनके पूल में फिर भी पानी भरा रहता है. सूखे की इस हालात में पानी की इस तरह बर्बादी कही से भी जायज नहीं लगती है।
धोनी के घर से थोड़ी ही दूरी पर यमुनानगर इलाके में पानी की सप्लाई न के बराबर है, ऐसे में क्रिकेटर के पूल में पानी का इस्तेमाल कितना जायज है। इस बाबत सीएमओ के जनता दरबार में भी शिकायत की गई है।

















