Dharmendra की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में हुए भर्ती

0
103

दिग्ग्ज़ बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

खबरों के मुताबिक, धर्मेंद्र गैस्ट्रोएंट्राइटिस (आंत में संक्रमण) से पीड़ित हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, इस संक्रमण के कारण मरीज दस्त, दर्द, उल्टी, बुखार होने लगता है, जिससे उसकी सेहत में गिरावट आ जाती है।

बीते सोमवार दोपहर धर्मेंद्र को नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। भर्ती होते ही उन्हें लगातार एंटीबायोटिक दिए गए, जिसके बाद उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।

धर्मेन्द्र का इलाज करने वाले डॉक्टर विशेष अग्रवाल के मुताबिक, उन्हें सोमवार को पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद हॉस्पिटल लाया गया था।

हम उनकी गैस्ट्रिक अपसेटनेस का इलाज कर रहे हैं। कुछ ही दिनों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है।

SHARE

LEAVE A REPLY