साउथ इंडस्ट्री के स्टार अभिनेता धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की अभिनीत अपकमिंग फिल्म ‘वीआईपी 2’ का पोस्टर रिलीज हो गया हैं। ये पोस्टर सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने शेयर किया हैं।
आपको बता दें कि ये फिल्म ‘वीआईपी’ की सीक्वल फिल्म हैं। धनुष इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं। काजोल तमिल फिल्म में 20 वर्ष बाद वापसी कर रही हैं। काजोल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा ‘‘आखिरकार पहले दिन का फोटोशूट हुआ। 20 साल बाद तमिल फिल्म में वापसी कर रही हूं। नई टीम है।’’
Finally 1st day photoshoot! #backtotamilafter20yrs#thenewteam pic.twitter.com/xSFtj7TBZn
— Kajol (@KajolAtUN) December 17, 2016
Check Out the Poster of ‘VIP 2’ –





























