अभी हाल ही में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए भयानक एक रेस्टोरेंट में जिन आतंकियों के बारे में पता चला हैं उनमें से एक आतंकी निबरास इस्लाम बॉलीवुड अभिनेत्री का फैन था।
जी हां आपको बता दें कि उस आतंकवादी ने अपने फेसबुक पेज पर आठ जून, 2015 को सुबह करीब चार बजे बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ हाथ मिलाने संबंधी वीडियो अपलोड की थी जिसके साथ कैप्शन में लिखा था,”श्रद्धा कपूर यू ब्यूटी, द मुवमेंट वेन शी होल्ड्स माई हैंड।”
बता दें कि यह मुलाकात किसी कार्यक्रम के दौरान हुई थी। सूत्रों के अनुसार बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक रेस्टोरेंट में 20 निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले आतंकी पढ़े लिखे और अच्छी फैमिली से थे।
बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान के अनुसार, ‘सभी पढ़े-लिखे थे। कोई भी मदरसा से नहीं था।’
































