खबर है कि फिल्मकार दिबाकर बनर्जी अपनी फिल्म ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ का सीक्वल बनाने जा रहे है। और सीक्वल फिल्म में भी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ही नजर आने वाले है। इसकी जानकारी खुद सुशांत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। उन्होंने लिखा कि वे डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी के सीक्वल में नजर आ सकते हैं।
आपको बता दें कि पहली फिल्म बांग्ला लेखक शरदिंदु के उपन्यास के एक चरित्र पर आधारित थी। जिसमे डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था और अब इसके सीक्वल में भी लीड रोल में नजर आएंगे।
इसके अलावा सुशांत की आगामी फिल्मों में ‘MS Dhoni : The Untold Story’ और ‘Takadum’ फिल्म शामिल हैं।

































