“Dishoom” के बाद “Desi Boyz” के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे रोहित धवन
मशहूर फिल्मकार डेविड धवन के बेटे रोहित धवन जल्द ही अपनी फिल्म “देसी बॉयज” के सीक्वल पर काम शुरू कर सकते है। गौरतलब है कि रोहित धवन ने बतौर निर्देशक 2011 में अपनी पहली फिल्म “देसी बॉयज” बनायीं थी।
अब वह फिल्म का सीक्वल बनाना चाहते है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण ने काम किया था। रोहित ने पहली फिल्म के अंत में ही सीक्वल की ओर इशारा कर दिया था जहां लंदन में एस्कॉर्ट एजेंसी चलाने वाला संजय दत्त का किरदार कहता है कि अब उसे मुंबई में बिजनेस चलाने का लाइसेंस मिल गया है।
आपको बता दें कि इन दिनों रोहित धवन फिल्म “ढिशूम” बना रहे है। इस फिल्म में वरुण धवन और जॉन अब्राहम है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद रोहित ‘देसी बॉयज’ के सीक्वल पर काम शुरू कर सकते है।


















