मशहर टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ अब टेलीविज़न पर बन्द हो चुका हैं लेकिन इस सीरियल में संध्या बींदणी के रोल से पॉपुलर हुईं अभिनेत्री दीपिका सिंह जल्द ही माँ बनने वाली हैं।
कुछ दिनों पहले दीपिका ने खुद इस बात की पुष्टि सोशल नेटवर्किंग साइट पर की थी। उन्होंने कहा, “मैं हॉलिडे पर गई थी और कुछ बीमार-बीमार सा फील कर रही थी। वापस लौटकर मैंने डॉक्टर से कंसल्ट किया तो उन्होंने बताया कि मैं प्रेग्नेंट हूं। मेरे पेरेंट्स, हसबैंड और सास-ससुर सभी बहुत खुश हैं। मां बनना सबसे खूबसूरत एक्सपीरियंस है। मैं खुद को दूसरी महिलाओं से बिल्कुल अलग महसूस कर रही हूं।”
अब हाल ही में दीपिका सिंह रविवार को लैक्मे फैशन वीक में नजर आईं। यह पहला मौक़ा था, जब वे बेबी बंप के साथ पब्लिक इवेंट में दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने साड़ी पहन रखी थी जिसमें उनका ‘बेबी बंप’ भी नजर आ रहा था।


























