‘Padmavati’ की वजह से Shahrukh के साथ नजर नहीं आएंगी Deepika

0
26

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म ‘पद्मावती’ में नजर आने वाली हैं।  लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों बड़ी मुसीबतों में फंसी हुई हैं। किसी न किसी वजह से लगातार फिल्म की शूटिंग को आगे बढ़ाया जा रहा हैं। जिसकी वजह से फिल्म रिलीज के लिए लेट हो रही हैं।

खबर थी कि फिल्म पद्मावती इस वर्ष नवंबर में रिलीज होगी लकिन अब फिल्म की शूटिंग में हो रही लगातार देरी की वजह से नहीं लग रहा कि फिल्म इस वर्ष रिलीज हो पायेगी।

आपको बता दें कि बीच में लटकी फिल्म पद्मावती की वजह से दीपिका अभिनेता शाहरुख़ खान की फिल्म में उनके साथ काम नहीं कर पा रही हैं। निर्देशक आनंद एल. राय के निर्देशन में बन रही फिल्म में दीपिका शाहरुख़ के अपोजिट नजर आने वाली थी लेकिन अब यह होता नजर नहीं आ रहा हैं।

पद्मावती की वजह से दीपिका अपनी अन्य किसी फिल्म को टाइम नहीं दे पा रही हैं इसलिए शाहरुख़ की फिल्म में अब इनका किरदार कैंसिल समझा जा रहा हैं।

आपको बता दें कि पद्मावती की शूटिंग लगातार किसी न किसी वजह से प्रभावित हो रही हैं। जयपुर में शूटिंग के दौरान सेट पर हमला हुआ, आगजनी घटना और अन्य बाधाओं की वजह से फिल्म की शूटिंग नहीं हो पा रही हैं।  अब खबर है कि संजय लीला भंसाली अब पूरी फिल्म की शूटिंग मुंबई में ही करेंगे।

SHARE

LEAVE A REPLY