Deepika ने Salman के साथ फिल्म में काम करने से किया मना
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म में कम करने से मना कर दिया हैं। भी हाल ही में खबर थी कि कबीर खान की आगामी फिल्म में दीपिका और सलमान साथ में काम करेंगे।
लेकिन सलमान के साथ काम करने को लेकर दीपिका ने कबीर खान के सामने एक शर्त राखी थी। दीपिका का कहना था कि सलमान की फिल्मों में अक्सर देखा जाता है कि उनकी सह अभिनेत्रियों को फिल्म में कोई ख़ास रोल नहीं मिलता है। और पूरा फोकस फिल्म में सिर्फ सलमान को ही मिलता है।
दीपिका चाहती थी कि फिल्म में उनका किरदार भी दमदार होना चाहिए। लेकिन सुनने में आ रहा है कि दीपिका को फिल्म में अपना रोल जमा नहीं और उन्होंने फिल्म से दूरी बनाते हुए फिल्म करने को मना कर दिया।
बता दें कि कबीर खान की आगामी फिल्म भारत-चीन सीमा की पीरियड ड्रामा होगी। इसमें चीन की एक बड़ी अभिनेत्री को भी लेने पर बात चल रही हैं। गौरतलब है कि सलमान कबीर खान के साथ “एक था टाइगर”, “बजरंगी भाईजान” जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म कर चुके है।

















